जवाहर सर्किल शहर का सबसे व्यस्त और हाई-प्रोफाइल वॉकिंग ट्रैक है। इस 1300 मीटर लंबे सिंथेटिक वॉक-वे पर रोजाना हजारों लोग सुबह-शाम अच्छी सेहत के लिए कदम बढ़ाते हैं, लेकिन इसे अब चोरों की नजर लग गई है। बेखौफ बदमाश पिछले 10 दिन में यहां से 86 लाइटें चोरी कर ले गए, जबकि पूरे ट्रैक की निगरानी और सुरक्षा के लिए करीब 6 सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं और 41 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के ठीक नीचे से लाइटें निकाल ले गए। बता दें कि यहां ट्रैकिंग के लिए 298 लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन जहां-जहां की लाइटें चोरी हुई हैं, वहां अंधेरा छाने लगा है। इसके चलते वॉकर्स कतराने लगे हैं। कैमरों की नाक के नीचे चोरों की वॉक