बारां| राज्य की महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत लेवल वन और लेवल सेकंड के पदों पर कार्यरत सहायक अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आदेश के मुताबिक संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के 1 वर्ष की संतोषपूर्ण सेवा पूरी पूरा होने पर संबंधित संविदा शिक्षक के मासिक एक मुश्त पारिश्रमिक में 5% की बढ़ोतरी की जाएगी।