भास्कर न्यूज | अलवर नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से एक जरूरतमंद परिवार की विवाहिता बेटी के किडनी के इलाज के लिए 51 हजार रुपए की राशि सौंपी। संरक्षक दौलत राम हजरती, मुख्य कॉर्डिनेटर अभिषेक तनेजा व बॉबी नरूला ने यह राशि पीड़िता की मां को सौंपी। इस बेटी का पिछले वर्ष नेक कमाई ने कन्यादान किया था। प्रसव के दौरान गुरुग्राम में एक निजी चिकित्सालय में गलत रक्त चढ़ाने के कारण महिला की दोनों किडनी खराब हो गई। जिसे रोहतक के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।