श्रीगंगानगर। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में 52वीं जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी। मुकाबले विनोबा बस्ती स्थित बाल निकेतन स्पोर्ट्स एकेडमी के पुराने स्कूल भवन में कराए जाएंगे। प्रविष्टियां 28 अक्टूबर को शाम 8 बजे तक स्थल पर ली जाएंगी। संयुक्त सचिव सुशील जिंदल के अनुसार 30 अक्टूबर को शाम 3 बजे बालक वर्ग 11, 13, 15, 17 वर्ष के एकल मुकाबले होंगे। शाम 5 बजे 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम प्रतियोगिता होगी। सचिव विजय गोयल ने बताया 31 अक्टूबर को 17 और 19 वर्ष के एकल होंगे। इसके बाद पुरुष एकल होंगे। फिर पुरुष डबल्स कराए जाएंगे। 1 नवंबर को बालिका और महिला एकल के मुकाबले होंगे। प्रदर्शन के आधार पर भरतपुर में 14 से 18 की राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।