सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर्ड कमेटी के निर्देश पर बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (बीसीआर) के जयपुर में हाईकोर्ट व सेशन कोर्ट परिसर सहित जोधपुर और रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) के मतदान केन्द्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हाईकोर्ट जयपुर पीठ में 59.98 प्रतिशत और सेशन कोर्ट परिसर स्थित मतदान केन्द्रों पर 78.46 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चुनाव में सहयोग के लिए 20 सीनियर एडवोकेट्स की विशेष कमेटी भी बनाई गई थी। रायसिंहनगर में सबसे अधिक 91.98% वोटिंग हुई। हाईकोर्ट में 800 कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी