श्रीगंगानगर में मानसून अब धीमा पड़ने लगा है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग ने जिले में 3 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिन भर आसमान साफ रहा। लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शहर में 51 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर के अनुसार शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री और अधिकतम 37.4 डिग्री रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री और अधिकतम 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। 51 एमएम बारिश दर्ज बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से गुरुवार सुबह करीब 3 बजे शहर में तेज बारिश हुई थी। आसमानी बिजली की चमक और गड़गड़ाहट के साथ लगभग एक घंटे तक बौछारें बरसीं। शहर में 51 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से सड़कें, गलियां और खेत पानी से लबालब हो गए थी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।