भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी ही 18 साल की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के करीब दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है। यह घटना बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव की है। शव ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था आरोपी पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश दी और घटना सामने आने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी जब्त कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बहन और जीजा के साथ रहती थी रेखा प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बीलिया निवासी रेखा डेढ़ साल से अपनी बहन सीता और जीजा किशन के परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर किशन कालबेलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।