टोंक | रोटरी क्लब टोंक बनास एवं जयपुर के एक निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर डाक बंगले में लगया गया। इसमें 75 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं 28 रोगियों को आपरेशन के लिए पंजीकृत कर जयपुर ले जाया गया। क्लब के सचिव सीए आकाश जैन ने बताया की रोटरी क्लब टोंक बनास लगभग पिछले तीन साल से लगातार हर महीने के दूसरे मंगलवार को लगाता आ रहा है। शिविर के माध्यम से अब तक 934 से अधिक ऑपरेशन कराए जा चुके हैं जिनमें सभी नेत्र रोगियों के नेत्रों के ऑपरेशन पूर्ण रुप से सफल रहे हैं। क्लब चार्टर प्रेसिडेंट रो. रोहिताश्व कुमावत, सत्यनारायण नामा, राकेश उपाध्याय, महेश नामा, अनिल अजमेरा, बाबू लाल शर्मा, रमेश काला, हरवंश शर्मा आदि उपस्थित रहे।