भास्कर न्यूज | टोंक सर्किट हाउस के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी इको कार में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी के चलते आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कोतवाली थानाधिकारी बीएल वैष्णव ने बताया कि जली हुई गाड़ी में सीएनजी किट लगी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार का चालक वहां मौजूद नहीं मिला।