राजस्थान प्रोग्रेसिव कमेटी की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप टोंक शहर की एक झलक फोल्डर का विमोचन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयूब खान गुरूवार को सुबह 11 बजे करेंगे। राजस्थान प्रोग्रेसिव कमेटी टोंक में स्थित विश्व प्रसिद्ध शोध संस्थान की बदहाल स्थिति को लेकर भी चिंतित है। गत दिनों सआदत अस्पताल की बदहाल स्थिति को सुधारे जाने के लिए भी पीएमओ से मिलकर समस्या समाधान को लेकर चर्चा कर समस्या समाधान के प्रयास कर चुकी है। अब शोध संस्थान के लिए कानूनी कार्रवाई के संबंध विमोचन स्थल पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां की समस्याओं पर कार्यक्रम के तहत चर्चा की जाएगी।