भीलवाड़ा | शहर में गुरुवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक स्कूटी सवार महिला गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन झपट्टा मार कर खींची और भाग निकले। बडला चौराहे पर शास्त्रीनगर निवासी श्वेता जैन 10 साल की बेटी के साथ मार्केट की ओर आ रही थी। इसी दौरान बड़ला चौराहे पर नाले के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आए उन्होंने झपट्टा मार श्वेता के गले से बजनी सोने की चेन खींच ली।