स्टेट हाईवे-58 पर चाड़वास और धागड़वास के बीच चारे से भरी पिकअप पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। पिकअप में चालक सहित दो लोग थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सोजत की तरफ से चारे से भरी दो पिकअप आगे-पीछे चलती हुई चौपड़ा गांव की ओर आ रही थीं। धागड़वास और चाड़वास के बीच आगे चल रही पिकअप का एक्सल टूट गया। पिकअप अचानक रुक गई। पीछे चल रही पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। पिकअप खाई में गिरकर पलट गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा किया। इस दौरान तिरपाल फट गया। पिकअप में भरा चारा खाई में गिरकर बिखर गया।