कुस्तला| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर प्रवेश उत्सव में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। प्रवेश उत्सव रैली को विद्यालय की संस्था प्रधान धर्मिष्ठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रवेश प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से रैली निकालकर संदेश दिया कि सरकारी विद्यालय में अधिक से अधिक प्रवेश कराना है। नवीन सत्र शुरू हो चुका है। विद्यालय में पढ़ाई अनवरत जारी है। इसको लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। मौके पर राम अवतार मित्तल, राजेंद्र सिंह चौधरी, कृष्ण अवतार शर्मा, बलराम मीना सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।