अलवर| यूआईटी ने एनईबी पुलिस थाने के सामने से अतिक्रमण हटाने के बाद साइकिल ट्रैक निर्माण पूरा कर दिया। थाने के सामने रैंप बनाकर साइकिल ट्रैक का मिलान किया गया। यूआईटी ने अग्रसेन सर्किल से नमन होटल तक साइकिल ट्रैक बनाया है। इसका मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उद्घाटन भी करवा दिया, लेकिन पुलिस द्वारा अतिक्रमण करने के कारण ट्रैक का मिलान नहीं हो पाया। पुलिस थाने के सामने लोहे के सरिये व बिजली पोल से ट्रैक पर कब्जा किया हुआ था। साथ ही पुलिस वाहन पार्क किए जाते हैं। दैनिक भास्कर ने 2 माह पहले सीएम ने शहर को साइकिल ट्रैक दिया, पुलिस ने बंद किया शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद थाना पुलिस ने लोहे के सरिये व बिजली पोल हटाकर ट्रैक का अतिक्रमण मुक्त किया।