अलवर| श्री त्रिपोलेश्वर शक्ति सेवा समिति की ओर से 29 अप्रैल को त्रिपोलिया महादेव मंदिर में अभिषेक का कार्यक्रम होगा।समिति अध्यक्ष महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि वैशाख माह के चलते 29 अप्रैल रात 9:15 बजे से भगवान महादेव का अभिषेक शुरू होगा। इस अवसर पर भगवान की रूद्री पाठ व पूजन अभिषेक का कार्यक्रम मुख्य रहेगा। मिट्टी के कलश में जल भरकर शहर में शोभायात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा जगन्नाथ जी मंदिर के समीप स्थित मथुराधीश मंदिर से रात सवा 8 बजे शुरू होगी जो त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंचेगी।