न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। साहिबजादा को ईशान के चोटिल होने का फायदा मिला पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मैच नहीं खेला, उन्हें ईशान किशन के इंजर्ड होने का फायदा मिला। ईशान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी-20 नहीं खेल सके, जिसके चलते उनकी रैंकिंग कम हो गई। अक्षर पटेल फिसले, टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। अक्षर पटेल एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं। अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं। अक्षर और अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे और इंग्लैंड के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या भारत के टॉप ऑलराउंडर चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या अब भी सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय ऑलराउंडर बने हुए हैं। वे 184 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 13वें स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 और पाकिस्तान के सईम अयूब नंबर-2 ऑलराउंडर हैं। हर बुधवार को जारी होती है मेंस प्लेयर्स रैंकिंग ICC हर सप्ताह मंगलवार को विमेंस प्लेयर्स रैंकिंग जारी करती है। वहीं, हर बुधवार को मेंस रैंकिंग जारी होती है। टीम रैंकिंग को हर मैच के बाद अपडेट किया जाता है। सभी रैंकिंग पहले से तय अल्गोरिद्म पर बनते हैँ। प्लेयर्स रैंकिंग में खिलाड़ी का प्रदर्शन, प्रतिद्वंद्वी टीम क्वालिटी जैसे फैक्टर्स असर डालते हैं। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक तुम बढ़िया खेले, लेकिन मेरा रिकॉर्ड नहीं टूटा पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट किया है। युवराज ने लिखा, तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते। है ना अभिषेक शर्मा। ऐसा लग रहा है जैसे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर पर खेल रहे हों। पूरी खबर…