आबूरोड में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित 7 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं और बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य हरिओम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता प्रभारी गोपाल शर्मा, सुमित जोशी, आलोक गौड़ और दिलीप पांडे ने आयोजनों की जानकारी दी। बच्चों के लिए आयोजित 'वन मिनट शो' प्रतियोगिता में 1 से 6 वर्ष आयु वर्ग में शुभम जिगर आचार्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या धवल शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अशिमा आशीष और सानवी शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग के 'वन मिनट शो' में आरोही शर्मा ने पहला, भव्य शर्मा ने दूसरा और कीर्ति शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर रेस प्रतियोगिता के 1 से 6 वर्ष आयु वर्ग में यथार्थ तिवारी विजेता रहे। शानवी शर्मा ने दूसरा और युवान मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 7 से 13 वर्ष आयु वर्ग की चेयर रेस में गार्गी शर्मा ने प्रथम, अनन्या अवस्थी ने दूसरा और हितेश शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैशन शो का हुआ आयोजन प्रतियोगिता प्रभारी शकुंतला वाजपेई, कल्पना छंगाणी, दीपा परसाई और चित्रा आचार्य ने बताया कि जयंती महोत्सव में प्रादेशिक फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इसमें हिताक्षी शर्मा ने प्रथम, शोभा जोशी ने दूसरा और अंतिमा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में अंतिमा शर्मा ने पहला स्थान जीता, जबकि शोभा जोशी और मोनिका शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। अंजलि शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में सुमन शर्मा और तनुज शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।