आबूरोड रेलवे स्टेशन पर SWM-2026 (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मकसद यात्रियों और आम लोगों को कचरे के सही प्रबंधन, गीले-सूखे कचरे को अलग करने और स्टेशन को साफ रखने के लिए जागरूक करना था। रैली में शामिल लोगों ने 'चार डस्टबिन अपनाएं, कचरे का सही प्रबंधन बनाएं' जैसे कई नारे लगाए। इसमें स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (CHI), उप मुख्य स्टेशन अधीक्षक, HTC, बुकिंग सुपरवाइजर, PRS अधीक्षक, ट्रैफिक निरीक्षक, सफाई कर्मचारी और दरबार हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को SWM-2026 के मकसद और कचरा प्रबंधन की जानकारी देने वाले पंपलेट बांटे गए। यात्रियों से अपील की गई कि वे कचरा सिर्फ तय डस्टबिन में ही डालें, गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और रेलवे परिसर को साफ रखने में मदद करें।