श्रीगंगानगर| राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार (एडीजे) ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय स्थित प्रसूति गृह का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसूताओं व दिव्यांग महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई, जो संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान आईसीयू वार्ड में प्रसूता महिलाओं के लिए पर्याप्त बैड व साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक मिली। एडीजे ने नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना के तहत सर्पदंश व आवारा श्वानों के काटने के मामलों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता की भी जानकारी ली।