बालोतरा शहर के बीपीएल क्वार्टर के समीप संचालित अन्नपूर्णा रसोई का एडीएम भुवनेश्वरसिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भूखा ना सोए की भावना के अनुरूप अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों एवं आमजन को घर जैसा स्वादिष्ट, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। रसोई में भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक स्वच्छता के निर्धारित मानकों की पालना की जाए, ताकि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर भोजन एवं सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को रसोई की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।