डूंगरपुर| पीपी एज्यूकेशन कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी ने सलाटवाड़ा, मालीवाड़ा, धनपुरा, सुथारवाड़ा, दर्जीवाड़ा क्षेत्र की 98 बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री बांटी। कार्यक्रम मालीवाड़ा के वागड़ माली समाज के नोहरे में हुआ। अध्यक्षता प्रकाश पंचाल ने की। अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। ब्रिजेश सोमपुरा ने स्वागत किया। सोसायटी ने कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाली 98 छात्राओं को सभी विषयों की कॉपी, रजिस्टर, लेखन सामग्री दी। वक्ताओं ने बताया कि सोसायटी की ओर से 5 लाख रुपए की लागत से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में हेमेंद्र माली, नयन सुथार, कांतिलाल सोमपुरा, विक्रम माखिजा, भूपेश शर्मा, नरेन्द्र आर्य, लोकेश टेलर मौजूद रहे।