अजमेर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने खराब फुटपाथ, खुले नाले, उलझे बिजली के तार और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। अंधेरी पुलिया रोड पर कम प्रेशर से पानी आने की समस्या दूर करवाई गई, जबकि अशोक विहार कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाई गईं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को मिली राहत... जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' पटेल नगर की अंधेरी पुलिया रोड से वार्डवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कम प्रेशर से पानी आ रहा है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त पानी मिलने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन रक्षिता गौड़ ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए रक्षिता गौड़ को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। अशोक विहार कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या हुई दूर सुभाष नगर की अशोक विहार कॉलोनी से अरुण भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में कुछ महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इससे रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... पटेल कॉलोनी में फुटपाथ की टाइलें उखड़ीं, नाले का ढक्कन भी गायब नसीराबाद रोड स्थित पटेल कॉलोनी से कुनाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 37 में फुटपाथ की टाइलें उखड़ गई हैं। वहीं, बीच में नाले का ढक्कन भी हटा हुआ है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ की मरम्मत करवाने के साथ नाले पर ढक्कन लगाना जरूरी है। नया बाजार में बिजली और फाइबर लाइन साथ होने से शॉर्ट सर्किट का खतरा चौपड़, नया बाजार से धर्मेंद्र माहेश्वरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में फाइबर लाइन और बिजली की लाइन एक साथ हैं। तारों के गुच्छे भी बने हुए हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को तारों को व्यवस्थित करवाकर बिजली और फाइबर लाइन को सुरक्षित तरीके से अलग करवाने की जरूरत है। केसरी कॉलोनी के खाली प्लॉट में लंबे समय से जमा है कचरा केसरी कॉलोनी से आनंद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वहां खाली प्लॉट में काफी समय से कचरा जमा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में सफाई करवाकर कचरे का उठाव करना जरूरी है। सुंदर नगर में नालियां चोक, पानी की समस्या से लोग परेशान हरिभाऊ उपाध्याय नगर के सुंदर नगर से जितेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 2 में नालियां चोक हैं और पानी की समस्या भी बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को नालियों की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारू करने की जरूरत है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. अजमेर में जनता की आवाज भास्कर समाधान तक:रातीडांग में 25 दिनों बाद हुई नाली साफ, अजय नगर में कचरे की समस्या से राहत 2. जेपी नगर में खाली प्लॉट में जमा गंदगी हुई साफ:मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:12 महीनों से दिन–रात जल रही रोड लाइट, सड़क पर उगी झाड़ियां, हादसे का डर 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें