अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 4 महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य आधा–अधूरा अजमेर के चंद्रवरदाई नगर से सुरेश चंद ने सीसी रोड के अधूरे काम की शिकायत करते हुए समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हरिओम कॉलोनी की गली नंबर 5 में मिलन समारोह तक तो सीसी रोड बना दी गई लेकिन उसके आगे गंगा चिल्ड वॉटर के मोड़ तक काम अधूरा छोड़ दिया गया है। 3–4 महीने काम शुरू किया था लेकिन अब तक भी पूरा नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। सप्लाई में आया ‘काला पानी’, उपयोग के लिए भी पानी नहीं शहर के लक्ष्मी मोहल्ले से शाह आलम शेख ने सप्लाई में काला बदबूदार पानी आने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आज हमारे एरिया में नाली के गंदे पानी जैसी सप्लाई आई है। इससे बहुत बदबू आ रही है और दूषित पानी के कारण उपयोग के लिए भी पानी नहीं मिल सका है। पीएचईडी और जलदाय विभाग से अपील है कि इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाएं। साइन बोर्ड टूटा, गिरा तो हादसा हो सकता है रामगंज थाने के पास, तारागढ़ रोड चौराहे पर लगे निगम के साइन बोर्ड के टूटने की समस्या फरीद खान ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि लोगों को राह दिखाने वाला सह बोर्ड काफी समय से टूटा हुआ है लेकिन कोई भी अधिकारी इस पर एक्शन नहीं ले रहा है। इसका टूटा हुआ आधा बोर्ड तो कई दिनों से अधर में ही लटका हुआ था। बाकी बचे बोर्ड की भी स्थिति ऐसी है कि यह कभी भी गिर सकता है। इसका समाधान करवाएं। 5 दिन से रोड लाइट्स बंद, राहगीर होते परेशान अजमेर शहर की बाबा गोपालदास साहिब कॉलोनी, माकड़वाली रोड से राजकुमार लालवानी ने बंद रोड लाइट्स की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया है कि माकड़वाली रोड, भक्ति धाम के सामने मेनरोड के डिवाइडर पर लगी रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। इससे यहां काफी अंधेरा रहता है और सड़क के गड्‌ढे भी नजर नहीं आते हैं। यहां से एक रासता माधव नगर जाता है और कुछ दूरी पर टी–प्वॉइंट भी है। यहां ट्रैफिक भी बहुत रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं ताकि स्थानीय राहगीरों को राहत मिल सके। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट होने के बाद हटा खाली प्लॉट का कचरा शहर के बी.के. कौल नगर, कोटड़ा से प्रमोद माहेश्वरी ने खपपतवार, बढ़ी घास और कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा था। उन्होंने लिखा था कि सी–5 में उनके घर के पास गली के मोड़ पर बने एक खाली प्लॉट में उगी खरपतवार की वजह से सामने से आते लोग और वाहन नजर नहीं आते। नगर निगम वाले भी इसी खाली प्लॉट में पूरे वाउर् का मलबा खाली कर रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने इस प्लॉट की सफाई करवाकर समाधान कर दिया। जेईएन सांवरलाल जाट बने आज 'स्टार ऑफिसर' ‘भास्कर समाधान’ पर महेन्द्र कोठारी ने जी–ब्लॉक, माकड़वाली से पानी की लीकेज पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सप्लाई के समय पानी बहकर सड़क किनारे इकट्‌ठा हो रहा है जिससे सड़क भी टूटने लगी है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद जेईएन सांवरलाल जाट ने समाधान करवाते हुए लीकेज को दुरुसत करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं