अजमेर डिस्कॉम श्रमिक संघ की ओर से निजीकरण रोकने सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्कॉम के सभी उपखण्ड कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। अजमेर के मदार में भी प्रदर्शन कर डिस्कॉम सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंपा। अजमेर डिस्कॉम श्रमिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनीत कुमार जैन ने बताया- जिले के सभी उपखण्ड कार्यालयों मदार, पुष्कर, पीसांगन, सराधना, किशनगढ़, रूपनगढ़, अंराई, नसीराबाद, सरवाड़ एवं सांवर में भी भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इसमें नरेश शर्मा जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा, पंकज जांगिड़, दीपक मकवाना, राहुल, विजय, शंकरलाल जाट, अवतार शर्मा, नरेश चौधरी, सुधीर शर्मा, मनीषा आडवानी, रोहित, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे। मुख्य मांगे-इस प्रकार है…. आज 30 से ज्यादा इलाकों में 4 घंटे बिजली गुल अजमेर में बिजली का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस काम के लिए बिजली का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में साढे़ 4 घंटे तक पावर कट होगा। …………. पढें ये खबर भी…. उद्योगों के लिए 40% डिस्काउंट पर प्लॉट देगा RIICO:अजमेर-ब्यावर में 11 नए एरिया, जानिए-कैसे करें अप्लाई; पुराने 38 एरिया में ई-ऑक्शन की सुविधा अजमेर-ब्यावर में रीको ने 11 नए रीको एरिया बनाए है और यहां पर उद्योग लगाने के लिए प्लॉट का सीधा आवंटन करेगा। नई पॉलीसी के तहत 33 साल की लीज पर 40 प्रतिशत डिस्कॉउंट दिया जाएगा। इनमें प्लॉट लेने के लिए राज निवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर एमओयू करना जरूरी होगा। पूरी खबर पढें