अहमदाबाद जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने जोधपुर-साबरमती के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का टर्मिनल साबरमती से बदलकर गांधीग्राम करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ट्रेन का नाम भी जोधपुर-गांधीग्राम एक्सप्रेस होगा। नई व्यवस्था 26 अगस्त 2026 से लागू होगी। ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल गांधीग्राम रेलवे स्टेशन अहमदाबाद शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित है। यह स्टेशन साबरमती रिवरफ्रंट और गांधी आश्रम के निकट होने से यात्रियों के लिए सुविधाजनक माना जाता है। जोधपुर–गांधीग्राम एक्सप्रेस का टर्मिनल यहां होने से यात्रियों को अहमदाबाद के केंद्रीय हिस्से तक बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।