अजमेर में कांग्रेस नेता ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की। भाजपा नेता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी पीयूष सुराणा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसी दौरान भाजपा की महिला नेता ने आरोपी पर पुलिस कस्टडी में आरोपी पीयूष सुराणा के ऊपर स्याही फेंक दी। इस पर पीयूष ने कहा- बहुत अच्छा किया दीदी आपने। भारती श्रीवास्तव सहित महिलाओं ने पीयूष सुराणा को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। आरोपी पीयूष सुराणा कांग्रेस की आईटी सेल का प्रभारी बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि पीयूष सुराणा पार्टी में किसी पद पर नहीं है। कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा के छोटे भाई श्रेयांश सुराणा ने भी महिला पदाधिकारी के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दी है। दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जनवरी में विधानसभा में कहा था कि भगतसिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ असेंबली में बम फेंका था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पीयूष सुराणा की फेसबुक आईडी से अश्लील टिप्प्णी लिखी गई थी। दिल्ली सीएम की पोस्ट शेयर कर की थी अश्लील टिप्पणी पीयूष सुराणा के फेसबुक पेज पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे विवादित टिप्पणी की गई। भाजपा नेताओं के विरोध पर उसने दोपहर 1:30 बजे पोस्ट डिलीट करके दूसरी पोस्ट की। जिसमें उसने बताया- मैंने 10 दिन पहले पोस्ट किया था कि मेरी आईडी हैक हो गई है। इसमें किसी पोस्ट पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा था। जैसे ही आज पता चला तो पासवर्ड बदलकर वह पोस्ट मैंने हटा दी। भाजपा नेता ने थाने में दी शिकायत भाजपा के जिला मीडिया संयोजक विक्रमसिंह ने कहा- कांग्रेस के मानसिक विकृत व्यक्ति, जो खुद को आईटी सेल का प्रभारी बताता है। जिस देश में नारी को सम्मान दिया जाता है। उस देश में कांग्रेस के पीयूष सुराणा की ओर से अश्लील और अशोभनीय टिप्पणी की गई है। मैंने पीयूष सुराणा के खिलाफ सिविल लाइंस और गंज थाने में शिकायत दी है। भाजपा महिला नेताओं ने पुलिस मौजूदगी में थाने में फेंकी स्याही भाजपा की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने पीयूष सुराणा को गुरुवार शाम को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव और महिलाए गंज थाने पहुंची और विरोध जताया। इसी बीच बीजेपी की एक महिला नेता ने कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर स्याही फेंक दी। पुलिस ने बीच-बचाव किया। स्याही डालने के बाद पीयूष सुराणा ने कहा- बहुत अच्छा किया दीदी आपने। भारती श्रीवास्तव सहित महिलाओं ने पीयूष सुराणा को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। ….. यह खबर भी पढ़ें... वसुंधरा राजे बोलीं- वायरल लेटर शुभचिंतकों की कारगुजारी मात्र:सांच को आंच नहीं, महिला आरक्षण विरोधी चौथी बार भी विपक्ष में बैठेंगे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर अप्रैल 2026 को आए फर्जी लेटर से सियासी चर्चा तेज हो गई थी। कई नेताओं ने इस लेटर को शेयर करते हुए बीजेपी पर सवाल उठाए थे। वहीं, वसुंधरा राजे ने इस लेटर को फर्जी बताया था। (पूरी खबर पढ़ें)