अजमेर में सरस डेयरी समिति के पूर्व सचिव की डेढ़ साल पहले हुई हत्या मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई। अजमेर की ADJ-4 कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा और 35 हजार का जुर्माना लगाया। मामले में पीड़ित की ओर से पैरवी सरकारी वकील गुलाम नजमी फारूकी ने की थी। सरकारी एडवोकेट गुलाम नजमी फारूकी ने बताया- 20 नवंबर 2024 को सरस डेयरी समिति के पूर्व सेक्रेटरी किशनलाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने किशनलाल के चेहरे पर मिर्ची स्प्रे कर चाकू से हमला किया था। मामले की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं घटना किशनलाल की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। किशनलाल के भाई हंसराज की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी दिलीप चौधरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था। इसके बाद से कोर्ट में ट्रायल चल रही थी। मिर्ची स्प्रे कर चाकू से किया था वार, देखें PHOTOS कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई सरकारी वकील गुलाम नजमी फारूकी ने बताया- मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 27 गवाह और 60 दस्तावेज पेश किए गए। साथ ही चाकू सहित अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए थे। इसके आधार पर ADJ-4 कोर्ट के न्यायाधीश रितु मीणा ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषी दिलीप चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 35 हजार का जुर्माना लगाया है। यह खबर भी पढ़ें... सरस डेयरी समिति के सचिव का दिनदहाड़े मर्डर, VIDEO:ऑफिस में घुसकर युवक ने चेहरे पर मिर्च स्प्रे किया, फिर चाकू घोंपा; बाइक छोड़ भागा अजमेर में सरस डेयरी समिति के सेक्रेटरी (सचिव) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। युवक ने उनके ऑफिस में घुसकर पहले चेहरे पर मिर्च स्प्रे किया और फिर चाकू से हमला कर दिया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। (पूरी खबर पढ़ें)