दैनिक भास्कर एप पर 9 जुलाई से नकली नोट गिरोह को लेकर चलाई गई विशेष सीरीज का बड़ा असर हुआ है। भास्कर के खुलासे के बाद हरकत में आई अजमेर की गंज थाना पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नोटों से भरा बैग मिला है। बैग में 13 लाख 6 हजार रुपए के नकली नोट और प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली शीटें मिली हैं। दैनिक भास्कर ने की थी डील 9 जुलाई को नकली नोट खपाने वालों को दैनिक भास्कर ने कैमरे पर एक्सपोज किया था। इंस्टाग्राम की एक रील से शुरू हुई इन्वेस्टिगेशन नकली नोटों के उस सिंडीकेट तक ले गई, जो रील्स में काउंटिंग मशीन में डालकर दावा करते हैं- ये नोट न मशीन पकड़ पाएगी न एटीएम। रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर नकली नोट के माफिया से कॉन्टैक्ट किया था। बाकायदा 1 लाख रुपए के बदले 10 लाख के नकली नोटों की डील ऑफर हुई थी। पढ़ें पूरी खबर... पुलिस ने की घेराबंदी पकड़ा गया आरोपी विक्रम जोन (27) निवासी प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी (अजमेर) है। वह पेशे से वेल्डर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विक्रम इन नकली नोटों को तैयार कर बाजार में खपाने की फिराक में था। शनिवार (11 जुलाई) को गंज थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि विक्रम जोन घी मंडी स्थित सरकारी स्कूल के पास एक आसमानी रंग का बैग लेकर खड़ा है। उसके पास नकली नोट हैं। पुलिस ने फौरन घेराबंदी की और विक्रम को धर-दबोचा। बैग में 500-500 के जाली नोट जब पुलिस ने आरोपी के आसमानी बैग की तलाशी ली, तो उसमें 500-500 रुपए के नकली नोटों के बंडल और नोटों की छपी हुई शीटें बरामद हुईं। पुलिस ने जब इनकी गिनती की तो कुल अंकित कीमत 13 लाख 6 हजार रुपए पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि ये सभी नोट नकली हैं। पुलिस खंगाल रही है पूरा नेटवर्क पुलिस की मानें तो मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के कब्जे से 13 लाख से ज्यादा के जाली नोट और प्रिंटेड शीटें मिली हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) (शहर एवं मुख्यालय) हिमांशु जांगिड़ के सुपरविजन और सीओ (दरगाह) लक्ष्मण राम चौधरी के निर्देशन में गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने की। मामले की आगे की जांच दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी को सौंपी गई है। --------------- अब पढ़िए भास्कर सीरीज की ये 2 खबरें… 1- पहली बार कैमरे पर नकली नोट गिरोह : 1 लाख के बदले 10 लाख के नोट, दावा- एटीएम भी नहीं पकड़ सकता, पार्ट-1 पहली बार कैमरे पर देखिए आपके पर्स तक नकली नोट पहुंचने वाले गैंग के चेहरे। इंस्टाग्राम की एक रील से शुरू हुई इन्वेस्टिगेशन नकली नोटों के उस सिंडीकेट तक ले गई, जो रील्स में काउंटिंग मशीन में डालकर दावा करते हैं- ये नोट न मशीन पकड़ पाएगी न एटीएम। पूरी खबर पढ़िए… 2- नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी:एक पेपर पर छपते 500 के 3 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन दैनिक भास्कर एप की स्पेशल सीरीज के पहले पार्ट में आपने ऑन कैमरा नकली नोट माफिया के चेहरे देखे। भास्कर रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर पूरे नेटवर्क को एक्सपोज किया। भास्कर की पड़ताल में नकली नोट बनाने वाले एक और गैंग का सच सामने आया। पूरी खबर पढ़िए…