जगन गुर्जर की हत्या पर गुर्जर समाज में रोष है। गुर्जर नेताओं का कहना है कि जगन गुर्जर की हत्या के बाद सरकार ने जेल प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि जगन गुर्जर की हत्या में सरकार खुद शामिल है। गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना जवाहर नगर स्थित सीएम के घर के बाहर जाकर बैठ गए। जैसे ही पुलिस को इसका पता लगा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गुर्जर नेता प्रहलाद खटाना ने कि अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। उस दिन हम सभी लोग वहां गए थे। उस समय प्रशासन से लिखित समझौता हुआ था। उस समझौते में सिर्फ एक मांग हमारी मानी गई है। पहली मांग थी कि जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में तीनों भाइयों को बुलाया जाए। यह मांग हमारी पूरी की गई। हाई कोर्ट के सवाल का सरकार ने जवाब नहीं दिया दूसरी मांग पप्पू गुर्जर को जेल ट्रांसफर कर दिया गया। राजस्थान के हाई कोर्ट इस मामले पर संज्ञान लिया। हाई कोर्ट ने सरकार से सवाल किया। हाई के सवाल का सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। जगन गुर्जर की हत्या के बाद जेल के अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जगन गुर्जर की पोस्टमार्टम नहीं दी गई। हत्याकांड की CBI जांच करवाई जाए जगन गुर्जर की हत्या में सरकार शामिल है। हत्या पर जो न्यायिक जांच चल रही है उसमें क्या हुआ। हत्याकांड की CBI जांच नहीं करवाई गई। हत्याकांड को लेकर 12 जुलाई को सर्व समाज की एक मीटिंग की गई थी। जिसमें कलेक्टर और एसपी भी आये थे। लाइन हाजिर किए SHO को 12 दिन बाद दी पोस्टिंग बाड़ी के SHO देवेंद्र शर्मा को लाइन हाजिर किया गया था। 12 दिन बाद ही देवेंद्र शर्मा को धौलपुर के निहालगंज थाने का थाना अधिकारी बना दिया गया। जिसके बाद थाना अधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रचार किया। सीएम गुर्जर और ब्राह्मण समाज को लड़ाना चाहते हैं। जबरन कट्टा दिखाकर बंद किया सरकार जगन गुर्जर के हत्यारों को छुपाना चाहती है। जगन गुर्जर की हत्या में सरकार शामिल है। समाज की मांग है कि देवेंद्र शर्मा को सस्पेंड किया जाए। जगन गुर्जर को बाड़ी थाने में 7 दिन रखा गया। जगन गुर्जर पर कट्टा दिखाया गया। थाने की रिकॉर्डिंग को सार्वजानिक नहीं किया गया। सरकार जगन गुर्जर की हत्या में शामिल देश की सबसे सुरक्षित जेल में जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। सरकार ने एक भी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं कि अगर जगन गुर्जर के हत्यारों को सजा नहीं दी गई तो, सर्व समाज के लोगों के साथ जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर आईजी से भी मुलाकात की जाएगी।