धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने देशभर में जश्न मनाया और विजय मार्च निकाला। पाली में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। शहर के सूरजपोल से गांधी मूर्ति तक विजय मार्च निकाला। इसके बाद सूरजपोल चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आतिशबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बोले-सत्य की लड़ाई में न्याय की जीत कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा-सत्य की लड़ाई में न्याय की जीत हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। सोजत से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे निरंजन आर्य ने कहा- भाजपा कहती थी कि उनकी पार्टी में इस्तीफा नहीं लिया जाता। लेकिन युवा शक्ति ने दिखा दिया कि वे क्या कर सकते हैं। जो सरकार युवा के दर्द को नहीं समझेगी वह देश पर राज नहीं कर सकती। पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने कहा- यह तो बस शुरुआत है आने वाले दिनों में गृहमंत्री को इस्तीफा देना होगा। उनके कार्यकाल में कई आंतकी घटनाएं हुईं। कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा- सत्ता के अहंकारियों की आज हार हुई है। लोकतंत्र और छात्रों के संघर्ष की जीत हुई है। इस दौरान पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, शोभा सोलंकी, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, गोरधन देवासी, सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेहपाल सिंह पावा, सुभाष मेवाड़ा, जोगाराम सोलंकी, भेरूसिंह सोनाणा, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, मेहबूब टी, सुमित्रा जैन, मदनसिंह जागरवाल, यशपालसिंह कुम्पावत, सुरबाला काला, शमीम मोतीवाला, नीलम बिड़ला, गोविंद बंजारा, प्रकाश चौधरी, नगेन्द्र गुर्जर मौजूद रहे। साथ ही ओमा चौधरी, प्रवीण कोठारी, मंगलाराम बाड़सा, आमीन अली रंगरेज, भेराराम गुर्जर मांगूसिंह दुदावत, रफीक चौहान, ताराचन्द चन्दनानी, मोहनसिंह हेमावास, असगर कुरैशी , रमेश चावला, शहजाद शेख, शाहबुद्दीन बागवान, प्रताप राम चौहान, सलीम भाई रंगरेज, जीशान अली रंगरेज, सजन बी राज, जावेद गोरी, असगर खत्री, रतन उदेश, शकील अहमद नागोरी, फकीर मोहम्मद सहित बड़ी संख्य में कांग्रेसी मौजूद रहे।