अजमेर में 18 साल की युवती के घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, युवती 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। घटना के संबंध में 24 अक्टूबर को पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(4) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल को सौंपी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।