पंचायत चुनाव के पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति में चुनाव होंगे। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की 6 पंचायत समिति की 100 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। इसके लिए नामांकन प्रोसेस पूरा हो गया है। पहले चरण के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। सावर पंचायत समिति में 15 सीटों पर 41, पीसांगन में 17 सीटों पर 43, अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 19 सीटों पर 41, श्रीनगर में 19 सीटों पर टोटल 53 कैंडिडेट्स, केकड़ी में 15 वार्ड में 39, सरवाड़ में 15 सीटों पर 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। पढ़ें कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट…. श्रीनगर पंचायत समिति… ….. पढे़ं ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव