अजमेर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान कल होगा। इसमें अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायत शामिल हैं। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की पंचायत समिति की 82 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पहले चरण में अजमेर जिला परिषद की केवल पन्द्रह सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में केवल 1 वार्ड में चुनाव होंगे। मतदान दलों की रवानगी आज होगी और शाम तक मतदान केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। पहला चरण - जिला परिषद के इन 15 वार्ड में होगी 22 को वोटिंग पहला चरण - इन पंचायत समिति में सदस्य के लिए होगी 22 को वोटिंग अजमेर जिला परिषद के वोटर… अजमेर जिला परिषद के उम्मीदवार….