अजमेर जिले की 4 पंचायत समिति में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित घोषित कर दिए हैं। बड़ल्या, सिलोरा, अराई और भिनाय पंचायत समिति में नामांकन दाखिल किए गए। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायत में चुनाव भले ही दूसरे चरण में है, लेकिन नामांकन पहले चरण में दाखिल हो चुके है। इसके बाद 17 अक्टूबर (शनिवार) को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 19 अक्टूबर (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय की गई है। इसी दिन चुनाव चिह्नों का आवंटन भी किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर (बुधवार) को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। यहां देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची… खबर अपडेट की जा रही है… …….. पढें ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद में 92 उम्मीदवार आमने-सामने:6 पंचायत समिति में 259 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें पहले चरण की पूरी लिस्ट पंचायत चुनाव के पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति में चुनाव होंगे। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की 6 पंचायत समिति की 100 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पूरी खबर पढे़ं अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव