अजमेर में दूसरे फेज में 5 पंचायत समितियों में चुनाव हैं और इनमें 99 वार्ड में 285 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में डटे हैं। इसमें से 4 वार्ड में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। बड़ल्या के एक वार्ड व अजमेर ग्रामीण के 1 वार्ड में भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध जीतना तय है, वहीं अरांई के 1 वार्ड में व बड़ल्या के एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी की निर्दलीय से टक्कर होगी। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 19 सीटों पर 41, बड़ल्या पंचायत समिति में 17 सीटों पर 43, अराई पंचायत समिति में 17 सीटों पर 56, भिनाय पंचायत समिति में 19 सीटों पर 64, सिलोरा पंचायत समिति में 27 सीटों पर 81 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यहां देखें दूसरे चरण के चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवार…. …….. पढ़े ये खबर भी…. अजमेर जिला परिषद चुनाव: पूर्व मंत्री-विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट:33 सीटों पर 92 उम्मीदवार, 10 करोड़पति; जानिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल अजमेर जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सभी 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रधान व पार्टी पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को टिकट दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें अजमेर जिला परिषद में 92 उम्मीदवार आमने-सामने:6 पंचायत समिति में 259 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें पहले चरण की पूरी लिस्ट पंचायत चुनाव के पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 1 ग्राम पंचायत नांद और सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़, केकड़ी पंचायत समिति में चुनाव होंगे। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार हैं। वहीं, जिले की 6 पंचायत समिति की 100 सीटों पर 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। पूरी खबर पढ़ें अजमेर जिला परिषद सदस्य में भाजपा-कांग्रेस में 10 करोड़पति:पूर्व जिला प्रमुख पलाड़ा सबसे अमीर; कांग्रेस प्रत्याशी ने साढे़ 4 हजार रुपए बताई संपत्ति अजमेर में जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 10 करोड़पति हैं। इसमें भाजपा से 7 और कांग्रेस से 3 सदस्य हैं। वहीं जिला परिषद के 33 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की ओर से उतारे गए सभी 66 उम्मीदवारों में से किसी के भी खिलाफ कोई केस नहीं है। पूरी खबर पढ़ें Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव