अजमेर की कृष्णगंज थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रमजान उर्फ कालू के खिलाफ अजमेर सहित कोटा और भीलवाड़ा में भी कई मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) और केरल में धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने के साथ साइबर पोर्टल पर करीबन 32 शिकायत हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल (जेसी) भेज दिया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया- सिविल लाईन, क्लॉक टावर, अलवरगेट, आदर्श नगर और कोटा ग्रामीण के थाना मोडक के मामले में फरार आरोपी रमजान उर्फ कालु (36) पुत्र रहीम निवासी सोमलपुर रोड मस्जिद के पास फकीराखेडा/किशनपुरा पर ईनाम घोषित था। कोर्ट की ओर से स्थाई वारण्ट जारी किए गए थे। 15 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई इसकी गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी अरविन्दसिंह चारण के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल संदीप व कॉन्स्टेबल प्रेमाराम की टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी की तलाश में 15 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। उसके परिचितों, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की गई। आरोपी ने ठिकाने बदलकर बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर ट्रान्सपोर्ट का काम करने के दौरान नशे की तस्करी, झांसा देकर पैसे ऑनलाईन अकाउण्ट में मंगवा कर वापस नही लौटाने और जमीन खरीदने व बेचने के दौरान धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया- हेड कॉन्स्टेबल संदीप व कॉन्स्टेबल प्रेमाराम का विशेष सहयोग रहा। ………. पढें ये खबर भी…. स्टील रेलिंग व्यापारी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रास्ते में रोककर की थी मारपीट; अन्य आरोपियों की तलाश जारी अजमेर में दुकान से घर लौट रहे स्टील रेलिंग व्यापारी पर हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हमला रेस्टोरेंट में लड़ाई-झगड़े में बीच-बचाव के दौरान कंधे पर हाथ रखने के कारण हुआ था। (पूरी खबर पढें)