शहर में शुक्रवार को कई कॉलोनियों और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। टाटा पावर ने गुरुवार को शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत D3 क्षेत्र के ममैया चौक, लाखन कोटड़ी, अंदरकोट, ढाई दिन का झोपड़ा, नागफनी सहित कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं D1 क्षेत्र में बी ब्लॉक, सीवी नगर सहित अन्य इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 1:30 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। SN क्षेत्र में भी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। यहां देखिए बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल