अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… चंद्रवरदाई नगर: अधूरे निर्माण कार्य से परेशान लोग अजमेर के चंद्रवरदाई नगर से एक जागरूक नागरिक एम.एल. ने नालियों के अधूरे काम की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले नालियों का काम शुरू करवाया गया। लेकिन नवदुर्गा कॉलोनी में गली नंबर 3 के अंदर सीसी रोड के किनारे नालियों की खुदाई कर काम अधूरा ही छोड़ दिया। इससे स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। ज्योति नगर: सड़क पर उगी झाड़ियां, दृश्यता घटी अजमेर शहर के ज्योति नगर की बजरंग कॉलोनी से सुनील कुमार शर्मा ने सड़क किनारे झाड़ियां उगने और दृश्यता कम होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि रोड किनारे बहुत जंगली झाड़ियां उग आई हैं। कंटीली झाड़ियों के कारण दोपहिया वाहन चालक बहुत परेशन हैं। इन झाड़ियों के कारण सामने से आ रहे व्हीकल भी ठीक से नहीं दिखाई देते हैं। इससे हादसे का डर भी बना हुआ है। धोला भाटा: गली की खराब सड़क से परेशान लोग धोला भाटा के सूर्य नगर, गिरधर कुंज से कल्याण सिंह सेवरिया ने गली की खराब टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी गली की बीते कई महीनों से क्षतिग्रस्त है। लेकिन न तो इसका पैच वर्क करवाया जा रहा है न ही नई सड़क ही बनाई। दरगाह बाजार: 12 महीनों से दिन–रात जल रही रोड लाइट शहर के दरगाह बाजार इलाके में कायस्थ मोहल्ला में रात–दिन जल रही रोड लाइट की समस्या विपिन सोनी ने भेजी है। उन्होंने लिखा है कि नया बाजार रोड, कायस्थ मोहल्ला में लगी ये रोड लाइट रात–दिन रोशन रहती है। इस फजूलखर्ची को रोका जाए। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… बिहारी गंज: समस्या पोस्ट होने के बाद उठ गया कचरा शहर के हनुमान नगर, बिहारी गंज इलाके की लेन नंबर 2 से रमेश कुमार शर्मा ने कचरा नियमित रूप से न उठाए जाने की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हनुमान नगर में जियो टावर के पास नियमित सफाई नहीं होती है। इस कारण वहां कचरा जमा हो रहा है। क्षेत्र में गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी के निर्देश पर वार्ड सफाई प्रभारी ने टीम लगाकर सारा कचरा उठवाया और सफाई करवा समाधान कर दिया है। सुभाष नगर रोड: चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी बने 'स्टार ऑफिसर' शहर के ग्राम बदिया, सुभाष नगर रोड से रीतिका ने घर के सामने कचरा डालने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कचरा गाड़ी रोज उनके घर के आगे कचरा डालकर चला जाता है। जबकि थोड़ी दूर ही कचरा डिपो भी है। लेकिन मना करने के बाद भी निगम के कर्मचारी नहीं मान रहे हैं। 4–5 दिन तक ये कचरा यूं ही पड़ा सड़ता रहता है। इस समस्या के सामने आने के बाद चीफ हैल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी के निर्देश पर वार्ड सफाई प्रभारी ने टीम लगाकर सारा कचरा उठवाकर समाधान कर दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं