अजमेर में दुकान से घर लौट रहे स्टील रेलिंग व्यापारी पर बीच रास्ते कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी पर लाठी-डंडों से ताबडतोड़ हमला कर चोट पहुंचाई। इसके बाद बाइक से आए हमलावर फरार हो गए। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। घटना रविवार रात अजय नगर स्थित सतगुरु कॉलोनी की है। पीड़ित ने बताया कि हमलावर दो दिन पहले एक रेस्टोरेंट में झगडे़ के दौरान बीच-बचाव करने से नाराज थे। पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतुगुरु कॉलोनी, अजयनगर निवासी राधा कसोटिया ने बताया कि उसके पति खितेश की भगवान गंज में स्टील रेलिंग बनाने की दुकान है। 3 मई की रात करीब सात बजे जब उसके पति दुकान से घर लौट रहे थे। तब घर से कुछ दूरी पर ही बीच रास्ते रोककर बाइक पर आए 6-7 लड़कों ने लाठी डंडों से मारपीट की। इसके बाद सभी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले एक रेस्टोरेंट में गया था। वहां कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान बीच-बचाव करने के दौरान एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख दिया। उसका आरोप था कि उसने उनका गला पकड़ा। इसके बाद वहां माफी भी मांग ली गई। इसके बावजूद विकास और अन्य ने आकर बीच रास्ते मारपीट की। देखिए, घटना से जुड़े फोटो- ………. पढें ये खबर भी… पैरों की फूली नसों का बिना चीर फाड़ किया ऑपरेशन:JLN हॉस्पिटल में वैरिकोज वेंस की सर्जरी, मरीज स्वस्थ ; जानें- क्यों होती है ये बीमारी अजमेर के जवाहर लाल नेहरु(JLN) हॉस्पिटल में एक ऐसी बीमारी का बिना ऑपरेशन किए इलाज किया गया है, जिसमें पैरों की नसें फूल जाती है। डॉक्टर्स ने वेनासील सर्जरी के जरिए वैरिकाज वेंस नाम की बीमारी का सफल इलाज किया गया। डॉक्टर्स ने मरीज के पैरों की फूली हुई नसों का बिना चीर फाड़ किए ही ऑपरेशन किया, जिसके बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। पूरी खबर पढे