अजमेर में तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे 14 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग छुटा। घटनास्थल पर लोगों की जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को श्रीनगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करा शव सौंप दिया गया। हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव नोलखा में शनिवार(18 अप्रैल) सुबह का है। फिलहाल श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, चमेलिया धाम की ओर जा रहे तेज रफ्तार पानी के टैंकर से भरे ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे नौलखा निवासी गुलाब सिंह (14) पुत्र सोहनसिंह रावत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर श्रीनगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां पोस्टमॉर्टम करा बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के एक बड़ा भाई है। …….. पढें ये खबर भी… ADA कमिश्नर पर गुमराह कर गलत जानकारी देने का आरोप:मल्टीस्टोरी बिल्डिंग मामले में ACS बोले-बफर जोन नहीं छोड़ा, जांच का विषय अजमेर दौरे पर आए नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (IAS) आलोक गुप्ता ने करोड़ों खर्च कर नई बनाई गई एडीए की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नाले का बफर जोन नहीं छोड़े जाने को लेकर जांच की बात कही है। वहीं दूसरी ओर एडीए कमिश्नर (IAS) के.नित्या की ओर से बिल्डिंग नाले पर नहीं बनना बताने को लेकर शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने एतराज जताया है और आरोप लगाया कि एसीएस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। पूरी खबर पढें