अजमेर के कोटड़ा स्थित समृद्धि डायनेस्टी अपार्टमेंट की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में मंगलवार रात महिला फंस गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना अपार्टमेंट प्रशासन और गार्ड को दी। जिसके बाद करीब आधे घंटे में महिला का बाहर निकाला गया। घटना मंगलवार रात साढ़े 8 बजे की है। महिला लिफ्ट से निकलने के बाद रोने लग गई। वहां मौजूद लोगों ने अपार्टमेंट प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अपार्टमेंट के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि समृद्धि डायनेस्टी अपार्टमेंट के E टावर बिल्डिंग की घटना है। रात साढ़े 8 बजे एक काम करने वाली महिला फंस गई थी। कुछ देर बाद गार्ड और अन्य स्टाफ पहुंच गया था। इसके बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसे लेकर स्टाफ को निर्देश दिए हैं। अब सबसे पहले देखें ये PHOTO'S.... डायनेस्टी अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव मित्तल ने बताया कि अपार्टमेंट की टावर बिल्डिंग में मंगलवार रात 8:20 पर एक महिला लिफ्ट में फंस गई। महिला 9th फ्लोर पर काम करने के लिए किसी अपार्टमेंट पर जा रही थी। महिला के फंसने के बाद लिफ्ट का सायरन बजाना शुरू हो गया। आधे घंटे बाद पहुंचा स्टाफ मित्तल ने बताया कि लिफ्ट में फोन तक नहीं था जिससे महिला फोन कर सके। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। गार्ड और अपार्टमेंट प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। लेकिन आधे घंटे तक कोई स्टाफ नहीं पहुंचा था। बाद में महिला को लिफ्ट से बाहर निकला गया। इस बीच महिला लिफ्ट से बाहर आते ही रोना शुरू हो गई। समृद्धि डायनेस्टी अपार्टमेंट प्रशासन की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।