ब्यावर| राजकीय अमृतकौर अस्पताल में लू ताप से बचाव और उपचार के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में कूलर और पंखों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के लिए प्रत्येक वार्ड में बर्फ की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य भवन और मदर चाइल्ड विंग के वार्डों में लू ताप के मरीजों के इलाज के लिए 15 बेड की व्यवस्था पहले से की गई है। सीसीयू वार्ड में भी लू ताप के मरीजों के लिए आरक्षित बेड रखे गए हैं। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं। मरीजों को जानकारी देने के लिए वार्डों में क्यूआर स्कैनर की सुविधा शुरू की गई है, ताकि लू ताप से बचाव से जुड़ी आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सके। डीडीसी काउंटर पर लू ताप से संबंधित जरूरी दवाइयों का स्टॉक भी रखा जा रहा है जिससे मरीजों के आने पर समय पर दवा उपलब्ध हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वार्ड प्रभारियों को उपचार और बचाव के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पताल स्तर पर मरीजों को जागरूक करने की गतिविधियां भी की जाएंगी। इसके अलावा एएनएम और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं को भी लू ताप से बचाव के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी जारी किए गए हैं। आरक्षित बेड बर्फ की व्यवस्था