अंबेडकर जयंती के दिन परिवार के सदस्य रैली और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान घर पर अकेले मौजूद 23 वर्षीय युवक विनीत जाटव ने पहली मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक विनीत जाटव पुत्र सुरेश चंद जाटव अलवर शहर की आयशर फैक्ट्री में काम करता था। वह अविवाहित था। सुसाइड का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि उन्हें युवक की किसी तरह की परेशानी या तनाव की कोई जानकारी नहीं थी। परिवार के लोग कार्यक्रम से लौटे तो उन्होंने विनीत को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। तुरंत सूचना मिलते ही अखेपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।