अलवर के थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी के पूर्व पार्षद के साथ लात-घूसों के साथ जमकर मारपीट की गई। लाठी-सरियों से वार कर हाथ-पैर तोड़ दिए। इससे पहले उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी गई थी। वह अपने साथी के साथ किसी को जमीन दिखाने के गए थे। साथी ने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद हमलावर भाग गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पार्षद शाहपुरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। पार्षद बीजेपी के पूर्व मंत्री हेम सिंह व डॉ. रोहिताश्व शर्मा के खास बताए जाते है। जमीन दिखाने गए थे पार्षद, रास्ते में की मारपीट मारपीट थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी के पूर्व पार्षद कपिल मीना (33) पुत्र राजेंद्र मीना के साथ हुई है। पार्षद और उनके चाचा महेंद्र मीना ने मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित कृष्ण बलाई की नवल सिंह गढ़ी के पास जमीन है। वो उसे बेचना चाह रहे है। जमीन को लेकर कुछ लोगों को बोल रखा था। ऐसे में सोमवार सुबह 11 बजे द्वारापुर निवासी धारा मीणा पुत्र श्रवण मीणा ने फोन किया था। उसने कहा था कि कोई पार्टी आई है, नवल सिंह गढ़ी के पास वाली जमीन दिखा दो। इस पर जमीन के मालिक कृष्ण बलाई को फोन कर बुला लिया। इसके बाद जमीन मालिक कृष्ण के साथ बाइक पर नारायणपुर रोड पर बाइक से जमीन दिखाने के लिए निकले थे। पीछे से धारा मीणा बाइक पर दो जने के आया था। रास्ते में भट्टे से पहले नाले से ऊपर एक अल्टो कार ने भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। लाठी-डंडों से पीटकर भागे कार सवार कार में बादल कुमार प्रजापत, राहुल मीणा और अन्य 3 लोग थे। उन्होंने चेहरा ढका हुआ था। उन्होंने हवा में फायरिंग कर लाठी और सरियों से वार कर दिया। परिचित कृष्ण बलाई ने आस-पास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद कुछ लोग आए और उनको छुड़वाया। इसके बाद गांव वालों की एक पिकअप आई और हमलावर भाग गए। पार्षद के हाथ-पैर दोनों फ्रैक्चर पार्षद के पैर में 7 टांके आए है। बाएं पैर में चोट है। बाएं हाथ की अंगुलियों में भी फ्रैक्चर है, जिसका ऑपरेशन हुआ है। पीठ, गर्दन और जांघ पर मारपीट के निशान है। एक पैर में घाव ज्यादा हैं। धारा मीणा और बादल प्रजापत समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पार्षद का कहना है कि हमले का कारण नहीं पता है, कोई रंजिश भी नहीं है।