अलवर के सिलीसेढ़ बांध के पेटे पर बने देसी ठाठ होटल को 3 महीने के बाद वापस सील कर दिया गया है। 3 महीने पहले कंज्यूमर कोर्ट जयपुर के आदेश पर होटल को सील किया गया था। अब हाईकोर्ट ने जयपुर कंज्यूमर कोर्ट का आदेश खारिज कर दिया है। ऐसे में यूआईटी अलवर की टीम ने होटल के अलग-अलग हिस्से में 5 ताले लगा दिए है। अंदर से गैलरी तक को सील किया गया है। कंज्यूमर कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती बता दें कि 4 दिसंबर 2025 को नगर विकास न्यास ने देसी ठाठ होटल को सील किया था। इसके बाद एडीजे कोर्ट नंबर 3 ने होटल मालिक को राहत देते हुए 28 दिसंबर तक सील हटाने का आदेश दिया था। तब नगर विकास न्यास (UIT) हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट ने एडीजे कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया था। 13 दिसंबर को यूआईटी ने वापस से होटल को सील कर दिया। होटल मालिक को राहत नहीं मिलने पर 3 महीने पहले कंज्यूमर कोर्ट जयपुर ने होटल की सील हटा दी। मामले में यूआईटी सचिव ने साफ कहा था कि कंज्यूमर कोर्ट जयुपर को अधिकार क्षेत्र नहीं है कि अलवर के मामले की सुनवाई करें। ऐसे में सील हटाने के आदेश को वापस हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब 4 मई को होईकोर्ट ने वापस यूआईटी को होटल सील करने का आदेश दिया।