अलवर शहर में एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर की लग्जरी और हाईटेक क्रेटा कार चोरी हो गई। चोर रात स्विफ्ट डिजायर से चोरी करने आए थे। क्रेटा बिना पुश बटन के स्टार्ट नहीं होती है। इसके बावजूद चोर कुछ ही मिनट में डॉक्टर की कार चुराकर ले गए। CCTV में चोर नजर आए है। मामला NEB थाना इलाके के सुभाष नगर का है। डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी कर आए थे। एनईबी हाउसिंग बोर्ड के सुभाष नगर 245 मकान नंबर के बाहर अपनी क्रेटा कार खड़ी की थी। अगले दिन रविवार को बाहर आकर देखा तो कार नहीं मिली। मकान के सीसीटीवी खंगाले तब चोरी का पता चला। CCTV में नजर आए चोर चोर रात करीब 3 बजकर 20 मिनट स्विफ्ट डिजायर में आए थे। एक-दो बार कार को आगे-पीछे किया था। इसके बाद क्रेटा के अंदर आगे के बजाय पीछे डिग्गी की तरफ से अंदर घुसे। चोरी के बाद नमन होटल की तरफ जाते दिखे। चोरों ने उनकी कार इसके बाद कुछ ही मिनट में कार को स्टार्ट कर ले गए। डॉक्टर ने कहा कि क्रेटा लग्जरी कार है, जो पुश बटन से ही स्टार्ट होती है। इस वारदात से साफ है कि चोर हाईटेक सिस्टम को भी फेल करने में लगे हैं। डॉक्टर ने एनईबी थाने में कार चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में लगी है।