अलवर शहर के विवेकानंद नगर 2/20 वाली गली में एक युवक बड़ा पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ मारने दौड़ा। फिर दो-तीन जनों ने आकर एक साइड के पत्थर उठा दूसरी साइड फेंकने लगे। बुजुर्ग दंपती घर के अंदर से बोलते रहे कि ऐसा क्यों करते हो। तब वहां खड़ी युवती ने जवाब दिया कि आप लोग मनमर्जी करते हो। दो दिन पहले कलेक्टर को शिकायत दी, अतिक्रमण हटाने टरीम पहुंची दरअसल, 14 अप्रैल को विवेकानंद नगर 2/20 मकान वाली गली में सविता जैन सहित 3 परिवारों ने अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में की थी। जिस पर कलेक्टर ने तुरंत अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। तहसीलदार जाप्ते के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे लेकिन कार्रवाई के 1 घंटे बाद ही वहां फिर से अतिक्रमण कर लिया था। उसके बाद देर शाम को दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। तब बुजुर्ग ने कह दिया था कि वे भी कलेक्टर महोदय का इलाज जानते हैं। इस पूरे मामले में यूआईटी के तहसीलदार मानवेंद्र जायसवाल का कहना है ये दोनों पक्षों के आपसी झगड़े का मामला है। फिर भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां छोटी गली है। गली में कूलर लगता है और कार खड़ी होती है। बुजुर्ग दंपती का कहना है कि उनको आए दिन धमकी दी जाती हैं। दूसरे वीडियो में पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ा अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक बड़ा पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ा। बुजुर्ग अपने घर के अंदर दीवार के पास खड़ा था। जब बुजुर्ग ने कहा कि क्या बीमारी है भाई। तभी युवक पत्थर उठा बुजुर्ग की तरफ दौड़ता है। फिर बुजुर्ग महिला बोलती है कि तुम्हे कुछ कह नहीं रहे हैं। फिर भी। इसके बाद बाहर खड़ी युवती ने कहा कि तरीके से काम करो। दादागिरी नहीं चलेगी। बुजुर्ग बोला-हम भी इलाज जानते हैं कलेक्टर महोदय का:UIT टीम ने अतिक्रमण हटवाया, 1 घंटे बाद फिर लगा दी कूलर-कार