अलवर सेशन कोर्ट के वकील खेमराज बसवाल (42) की रोड एक्सीडेंट के 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे के साथ बाइक पर जाते समय कार ने टक्कर दी थी। बेटा बच गया। लेकिन वकील के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने 18 दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे पूरे वकील समुदाय व परिवार में शोक है। मृतक अखैपुरा थाना क्षेत्र के फूटी खेल के रहने वाले थे। तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि 28 मार्च को खेमराज बसवाल अपनी बाइक से महेशरा गांव स्थित अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान राजगढ़ के सुरेर गांव के पास कैलाश पब्लिक स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खेमराज और उनका पुत्र शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। 10 दिन बाद अचानक बिगड़ी तबीयत घटना के बाद दोनों को तत्काल अलवर अस्पताल ले जाया गया, जहां से खेमराज की हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद कुछ दिनों तक उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला। लेकिन करीब 10 दिन बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने मृत घोषित किया बुधवार सुबह परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दुर्घटना के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके बेटे का बचाव हो गया। उनको भी चोट लगी थी। लेकिन इलाज से ठीक हो गए।