अलवर में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर युवक का अपहरण कर लिया। युवक शुक्रवार सुबह स्कूटर पर घूमने निकला था। तभी बदमाशों ने आगे कार लगाकर उसे रोका और जान से मारने की धमकी देकर कार में पटक लिया। परिजनों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने करीब 5 घंटे बाद युवक को अलवर से लगभग 60 किलोमीटर दूर नगर से बरामद किया। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी। मामला एनईबी थाना क्षेत्र में बड़ाया मेडिकल के पास का है। पीड़ित युवक ने कहा- आरोपी मेरे रिश्तेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपहरण की कहानी, पीड़ित की जुबानी रिश्तेदारों पर अपहरण का आरोप थाने के ASI फतेह सिंह ने कहा- "इनका आपस में लेन देन का मसला हो सकता है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी। फिलहाल पीड़ित गौरव को नगर से लेकर आया गया है और मामले की जांच कर रहे हैं।