अलवर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 205 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान पूरा हुआ। वोटिंग के दौरान रैणी पंचायत समिति की बैरेर ग्राम पंचायत में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर विवाद खड़ा हो गया। सरपंच प्रत्याशी राजेंद्र मीणा अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए और दोबारा वोटिंग की मांग की। तहसीलदार, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस मोबाइल पार्टी सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मतदान में दिव्यांगों-बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोविंदगढ़ पंचायत समिति के भैसडावत ग्राम पंचायत में 101 साल की बुजुर्ग महिला वोट देने पहुंची। 6 ग्राम पंचायतों में वोटिंग पूरी जिले की रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, मुबारिकपुर, रैणी और खेड़ली सौंखर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए वोट डाला गया। शाम 6 बजे तक 6 ग्राम पंचायतों में वोटिंग प्रतिशत 84.46 रहा। इससे पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनावों में 65,56% वोटिंग हुई थी। सरंपची के चुनावों में करीब 19 प्रतिशत वोटिंग बढ़ी है। देखिए- मतदान की PHOTOS शाम 6 बजे तक 83.52% वोटिंग दोपहर 3 बजे तक 67.41% वोटिंग दोपहर 1 बजे तक 49.18% प्रतिशत वोटिंग सुबह 10 बजे तक 22.56 प्रतिशत वोटिंग पंच-सरपंच चुनाव के आज रात तक आएंगे नतीजे पंच-सरपंच चुनाव के नतीजों के लिए मतदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज देर रात तक परिणाम सामने आ जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या कम है, वहां परिणाम जल्दी आ सकते हैं। इससे पहले 21 अक्टूबर को जिले में जिला परिषद के 19 सदस्यों और पंचायत समिति के 112 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब पंच-सरपंच चुनाव के साथ गांवों में स्थानीय नेतृत्व चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…